फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाचा को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल

Sun, 25 Jun 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल
विज्ञापन

बिछवां। गांव राम नगर बलारपुर में युवक ने चाचा को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। गांव निवासी अजय कुमार ने किसी बात को लेकर रविवार की सुबह चाचा सत्यदेव से गालीगलौज करना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो आरोपी ने चाचा को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए परिजन से भी झगड़ा करने लगा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन



बारिश में फिसली बाइक, दो घायल
मैनपुरी। रविवार की सुबह मैनपुरी कुरावली मार्ग पर बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार भाई बहन घायल हो गए। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद रोड निवासी सचिन कुमार शनिवार को बहन रचना के साथ मैनपुरी रिश्तेदारी में आए थे। रविवार की सुबह बहन को साथ लेकर एटा रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी मैनपुरी कुरावली मार्ग पर बारिश के बीच बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें