फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: चप्पल पहनकर मंदिर में जाने के विवाद में वृद्व की गोली मारकर हत्या

Wed, 27 Jul 2022 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

घटना की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी अनिल सिसोदिया, सीओ दीप कुमार पंत व कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ तोमर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में एक सप्ताह पूर्व चप्पल पहनकर मंदिर में जाने को लेकर हुए विवाद के प्रतिशोध में बुधवार की शाम हुल्का मोहल्ला में बाजार जाने के दौरान वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चिकित्सकों के अनुसार फायरिंग में एक गोली वृद्ध की छाती में और दूसरी गोली पसलियों में लगी। गोली लगते ही मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। उधर वारदात को अंजाम देने वाला युवक हथियार लहराते फरार हो गया।

विज्ञापन

वृद्ध को मारी दो गोली

सुबोध शर्मा (65) निवासी हुल्का मोहल्ला सायं करीब 5:30 बजे अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे, तभी पड़ोसी युवक राजा पुत्र नत्थू निवासी हुल्का मोहल्ला ने उन्हें रोक कर उनसे भला बुरा कहते हुए विवाद किया। इस विवाद के दौरान ही तमंचे से युवक ने दो गोली मार दीं। एक गोली वृद्ध की छाती में लगी, जबकि दूसरी गोली वृद्ध की पसलियों में लगी। गोली लगते ही वृद्ध मौके पर ही गिर गए और उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही पुलिस

घटना की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी अनिल सिसोदिया, सीओ दीप कुमार पंत व कोतवाली प्रभारी सिद्धार्थ तोमर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें