कासगंज के पटियाली में बीज की दुकान से सैंपल लेते जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कृषि विभाग के द्वारा जनपद में छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें बीज के 27 सैंपल एकत्रित किए गए। उनकी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं चेकिंग कर रही टीम को देखकर दो दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर सरक लिये। जिला कृषि अधिकारी ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
किसानों के लिए बीज अच्छी की गुणवत्ता महत्वपूर्ण है। यदि बीज की गुणवत्ता खराब होगी तो उनकी फसल के उत्पादन पर भी इसका असर होगा। किसानों के पास नकली बीज न पहुंच जाएं, इसके लिए कृषि विभाग के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला कृषि अधिकारी एवं अपर जिला कृषि अधिकारी के द्वारा टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें अपर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने 16 सैंपल एकत्रित किए।
वहीं जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने 11 सैंपल एकत्रित किए। वहीं गणपति बीज भंडार और शाक्य किसान सेवा केंद्र पटियाली के संचालक दुकान बंद कर गए। उन्हें नोटिस जारी किए गए है। जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने बताया कि सभी सैंपलों को प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो दुकानदार जो दुकानें बंद कर गए हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनके लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा।