मोटा रोड पर जिलही मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर शाम ई रिक्शा ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव बमिया निवासी हेम सिंह (55) बृहस्पतिवार की देर शाम बेवर से मोटा स्टेशन की ओर जा रहे थे। रास्ते में जिलही मोड़ के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में हेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में पुलिस सीएचसी ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र मोहित ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।