पटियाली। कस्बा के मुख्य बाजार में निराश्रित गाय ने एक वृद्ध पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी 70 वर्षीय मुन्ने मंसूरी मंगलवार को लगभग चार बजे बाजार से सामान लेने आए हुए थे। घर वापस जाते समय वह नगर पंचायत गेट के पास पहुंचे तो एक निराश्रित गाय ने उन पर हमला कर दिया। गाय ने सींग में फंसाकर उसे जमीन पर पटक दिया। जिससे गंभीर घायल हो गए। परिजन ने उनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया है। संवाद