फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सैलई में पहुंची चोरों की बरात, तीन मकानों से नकदी व आभूषण चोरी

Wed, 05 Jun 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव सैलई में सोमवार की रात्रि चोरों ने तीन मकानों से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने एक मकान में नकब लगाया और दो मकानों के ताले तोड़े। सैलई निवासी पप्पू के मकान में चोरों ने नकब लगाया। चोरों ने मकान में रखी अलमारी व बक्से के ताले चटका दिया। चोरी सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं गांव निवासी मुनेश के घेर का ताला तोड़कर चोर आठ बोरी गेहूं एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। गांव निवासी लीलावती के मकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन यहां से चोरी सामान चोरी नहीं कर सके। मंगलवार की सुबह जागने पर चोरी की जानकारी लोगों को जानकारी हुई। ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। मामले की तहरीर मकान स्वामियों के द्वारा पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें