मैनपुरी। ज्योंति रोड निवासी एक वृद्ध को बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल में लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। दोपहर के समय ज्योंति रोड निवासी 60 वर्षीय राधेश्याम को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत कैसे हुई, इसको लेकर कोई जानकारी दिए बगैर परिजन बगैर पुलिस सूचना आदि के शव को लेकर घर चले गए। संवाद