करंट लगने से वृद्ध की मौत
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के नगला पिछिया में शुक्रवार की शाम करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर घर चले गए। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला पिछिया निवासी रामअवतार (65) शुक्रवार की शाम कूलर चलाने के लिए तार लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आकर बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। संवाद