आगरा जिले के शमसाबाद क्षेत्र के गांव चितौरा में निजी लैब में कोरोना संक्रमित बताए गए बुजुर्ग (78) को भर्ती कराने के लिए रविवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची, लेकिन तब तक उनके प्राण निकल चुके थे।
टीम ने उनके परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया। दूसरी टीम ने जाकर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया। हालांकि प्रशासन ने इस ममले को कोरोना संक्रमितों की मौत के आंकड़े में अभी शामिल नहीं किया है।
बुजुर्ग की कुछ दिन से तबियत खराब चल रही थी। उपचार कराने पर भी आराम नहीं मिला। गले में खराश थी, बुखार आ रहा था। कुछ लोगों ने सलाह दी कि कोरोना टेस्ट कराकर देख लो। इस पर उन्होंने आगरा में एक प्राइवेट लैब में कोरोना का टेस्ट कराया था।