फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फंदा लगाकर वृद्ध ने की आत्महत्या

Thu, 03 Aug 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के नगला भूड़ में एक वृद्ध ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजन ने शव के पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। आत्महत्या करने वाला तिलक सिंह (60) नगला भूड़ गांव का निवासी था, वह अपने गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या किया। उसका शव बृहस्पतिवार की शाम लोगों ने आम के पेड़ से लटका देखा तो अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। परिजन भी जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। बताया गया कि वह अपने पुत्र धीरेंद्र के सास रहकर जयपुर में निकिल पॉलिश का कार्य करता था। वह जयपुर से बुधवार को गांव आया था। उसने आत्महत्या क्यों की इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। आत्महत्या किए जाने का कारण पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें