फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पड़ोसी का साहस तो देखिए...घर में अकेली वृद्धा को नहीं हुई भनक, लाखों का माल हो गया चोरी

Sun, 30 Jun 2024 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

वृद्धा घर में अकेली थी, इसका फायदा उठाते हुए पड़ोसी ने घर में चोरी कर ली। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के महर्षिपुरम के ईश्वर नगर में शुक्रवार रात पड़ोसी ने ऑर्थोपेडिक सर्जन रहे दिवंगत रामेश्वर प्रसाद पंबू के घर में चोरी की। घर में केवल उनकी वृद्ध पत्नी नीलम थीं। उन्होंने सुबह पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखा है। इस आधार पर उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


नीलम पंबू ने बताया कि पति रामेश्वर प्रसाद पंबू जिला अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन थे। 3 साल पहले कोरोना में उनका देहांत हो गया। एक बेटा विदेश में रहता है। बेटी नजदीक के एक अपार्टमेंट में रहती है। शनिवार सुबह वह जागीं तो पहली मंजिल पर कमरे में सामान बिखरा था। गैलरी में बना दरवाजा खुला था। चोर पहली मंजिल पर कमरे में रखे लैपटॉप, प्रिंटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले गया।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि शुक्रवार रात 3 बजे पड़ोस में एक मकान में रहने वाला निखिल शर्मा पीठ पर बैग टांगकर जाता नजर आ रहा है। कमरे में उसकी शर्ट भी पड़ी थी। पहचान होने पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची। वह नहीं मिला। इस पर उसके पिता को हिरासत में लिया गया है। घटना से नीलम दहशत में हैं। उनका कहना है कि आरोपी कोई भी बड़ी घटना कर सकता था। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें