एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग राजकुमार शर्मा ने एसएसपी ऑफिस में बुधवार को शिकायत की है कि बहू ने उन्हें पत्नी गुड्डू सहित उनके ही घर से निकाल दिया है। आरोप यह भी है कि बहू उन्हें पीटती है।
हद तो तब हो गई जब उन्हें अस्थमा का अटैक पड़ने पर बहू ने उनके हाथ से इन्हेलर छीन लिया। उनका कहना है कि बहू के पिता पर हत्या सहित कई केस दर्ज है। वह भी उन्हें धमकी देते हैं। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ लोहामंडी को सौंपी है।
राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनका घर शाहगंज के शिवाजी नगर में है। इकलौता बेटा मोहित शर्मा नौकरी करता है। बहू ने इन्हेलर छीन लिया तो वह घर के बाहर आ गए। राहगीरों ने उन्हें तड़पता देख अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वह पत्नी को लेकर वृद्धाश्रम आ गए।