फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसीकलां में ओएचई टूटी, इतनी ट्रेनें हुईं लेट

Thu, 11 Jan 2018 11:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
मथुरा के कोसीकलां में गुरुवार की शाम को महाकौशल एक्सप्रेस के पेंटों में फंसकर ओएचई टूट गई। ओएचई टूटने से दिल्ली से मथुरा आने वाला रेल मार्ग बंद हो गया। 
विज्ञापन


लाइन दुरुस्त कराने को मथुरा से इंजन और मेंटीनेंस वैन बुलाकर ओएचई सही कराई गई। एक घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा, जिसमें 12 ट्रेनें फंसी रहीं। बाद में ट्रेनों को थर्ड लाइन से गुजारा गया। 

निजामुद्दीन से जबलपुर जा रही महाकौशल एक्सप्रेस गुरुवार की शाम 5:30 बजे कोसीकलां स्टेशन के निकट पहुंची थी। जब ट्रेन स्टेशन से चली तो ओवर ब्रिज के पास इंजन के पेंटों में फंसकर ओएचई टूट गई। 
विज्ञापन


ओएचई टूट जाने से मथुरा और पलवल के बीच एक दर्जन ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। मथुरा से इंजन और मेंटीनेंस वैन बुलाकर ओचई को सही कराया गया। रात्रि 7:50 बजे ओएचई को सही कर रेल मार्ग को सुचारु करा दिया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

यात्रियों को हुई परेशानी

मथुरा जंक्शन पर महाकौशल एक्सप्रेस 8:15 बजे गुजरी। वहीं कोसीकलां में थर्ड लाइन से होडल, पलवल, रूंधी, पश्चिम एक्सप्रेस, गाजियाबाद शटल, शकूरबस्ती शटल, एपी एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन को थर्ड लाइन से गुजारा गया, वहीं दिल्ली जाने वाली झेलम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, आगरा पलवल शटल आदि ट्रेन एक से डेढ़ घंटे तक देरी से चली। ट्रेन देरी से चलने पर यात्रियों को खासी परेशानी हुई। 

आगरा डीआरएम के पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि कोसीकलां में महाकौशल एक्सप्रेस के पेंटों में फंसकर ओएचई टूट गई थी। ओएचई टूटने के दौरान थर्ड लाइन से ज्यादातर ट्रेनों को गुजारा गया। कुछ ट्रेन एक घंटे तक देरी से चली। 2:30 घंटे में ओएचई को सही कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें