फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीज की सूचना पर ज्योंति पहुंचे सीडीओ और सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/ज्योंति। कस्बा निवासी युवक में डेंगू के लक्षण मिलने की सूचना पर रविवार को सीडीओ विनोद कुमार और सीएमओ डॉ.पीपी सिंह गांव पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से मच्छरों से बचाव के लिए घरों के आसपास साफ-सफाई रखने को कहा। गांव के लोगों को उपचार दिलाया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर सीडीओ विनोद कुमार और सीएमओ डॉ.पीपी सिंह कस्बा पहुंचे। यहां आगरा में भर्ती रूद्रप्रताप सिंह चौहान के परिजन से जांच और उपचार आदि के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने लोगों से झोलछापों के उपचार से बचने और गैर पंजीकृत पैथोलॉजी से जांच न कराने को कहा। कहा कि सरकारी चिकित्सक से इलाज लें, किसी के बहकावे में न आएं। डेंगू से बचाव के तरीके अपनाएं। आसपास जलभराव न होने दें, कूलर में पानी न चलाएं। सीडीओ ने ईओ को निर्देश दिए कि पैराथ्रम और एंटी लारवा का स्प्रे कराएं। सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने कहा कि फ्रिज की ट्रे साफ करते रहें। टायर, कबाड़, बर्तन में पानी जमा न होने दें।
19 मरीजों को दिया उपचार
कस्बा में डेंगू के मरीज की सूचना के बाद सीएमओ के निर्देश पर रविवार को कस्बा में कुरावली और मैनपुरी की दो टीमें पहुंचीं। सीएचसी कुरावली से डॉ. जेपी वर्मा के नेतृत्व में दिलशाद चीफ फार्मासिस्ट अशोक कुमार एलटी अभिनव यादव, एमपीडब्ल्यू अरविंद कुमार की टीम पहुंची जिसने मरीजों को उपचार दिया। वहीं जिला मुख्यालय से डॉ. अमित राजपूत के नेतृत्व में एक टीम भी शिविर में मौजूद रही। दोनों टीमों ने 19 बुखार के रोगियों की जांच की। जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह ने कस्बा में दवा छिड़काव का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें