फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैकिंग मामले में जांच करने आई हिमाचल प्रदेश पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। लॉकडाउन के दौरान हैकिंग के जरिए विद्युत बिल आदि जमा किए जाने के मामले में रविवार को हिमाचल प्रदेश की पुलिस जांच करने पहुंची। कस्बा में कुछ लोगों से पूछताछ की। इस दौरान कुछ जनसेवा केंद्र संचालक दुकान बंद कर चले गए।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के थाना सोलन से एसआई संजय कुमार के साथ हैड कांस्टेबल मनोहर सिंह ने स्थानीय पुलिस के साथ कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप सहित अन्य स्थानों पर कुछ लोगों से पूछताछ की। बताया कि कुछ लोगों के बिजली के बिल हैकिंग के रुपये से जमा किए गए थे। विभाग द्वारा ट्रैकिंग में पकड़े जाने पर पुलिस जांच कर रही है। हिमाचल प्रदेश की पुलिस के आने की सूचना पर कुछ जनसेवा केंद्र संचालक व विद्युत निगम से जुड़े कर्मी इधर उधर हो गए।
एसआई ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान व उसके बाद कुछ जनसेवा केंद्र संचालकों ने हैकरों के साथ मिलकर लोगों से उनके बिल जमा करने के लिए नकदी ली। उनके बिजली बिल हैकिंग की धनराशि से जमा कर दिए और रसीद पकड़ा दी। पुलिस द्वारा नोटिस देकर उन्हें जांच के लिए बुलाया गया। पूछताछ में धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद जांच शुरू की गई है। इससे पूर्व में दिल्ली पुलिस द्वारा कस्बा में कई प्रतिष्ठानों के बिल जमा करने की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें