फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिकारियों ने देखीं किसान दिवस और मेले की व्यवस्थाएं

Mon, 22 Dec 2025 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर में किसान मेले की तैयारियों की उपनिदेशक कृ​​षि मुकेश कुमार, जिला कृ​षि अ​धिकारी विनोद क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर में 23 और 24 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होगा। इसके अलावा 25 से 28 दिसंबर तक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसान मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन




कार्यक्रमों के लिए बटेश्वर में शिव मंदिर शृंखला के पीछे पांडाल तैयार किया गया है। उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार और जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने रविवार को बटेश्वर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। किसान सम्मान दिवस पर उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान रिंकू सिंह, असवीर सिंह चौधरी, सुलभ सिसोदिया और मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें