फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: 12 लाख काॅपियां, डेढ़ लाख की हुई कोडिंग...15 दिसंबर से शुरू होगा मूल्यांकन

Fri, 12 Dec 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में में विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर का मूल्यांकन 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं। डेढ़ लाख कॉपियाें की कोडिंग हो गई है। मूल्यांकन पूरा होने पर परीक्षा परिणाम जारी हो सकेगा। इससे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें करीब 12 लाख उत्तर पुस्तिकाएं हैं। इनमें से 1.5 लाख कॉपियों की कोडिंग हो गई है, बाकी की चरणबद्ध की जा रही हैं।
इनके मूल्यांकन के लिए बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन, सेठ पदम चंद संस्थान, लाइफ साइंस इंस्टीट्यूट, गृह विज्ञान संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल को केंद्र बनाया है। यहां पर उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षाएं संपन्न होने के सप्ताहभर में ही मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इससे तय समय से पहले ही परिणाम जारी हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें