फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वृद्ध की जमीन पर किया कब्जा, गांव छोड़ने की धमकी

Wed, 12 Jul 2023 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध की जमीन पर किया कब्जा, गांव छोड़ने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव मद्दापुर धर्म में रसूखदारों ने एक वृद्ध की जमीन पर कब्जा कर लिया। उसे गांव छोड़ने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के गांव मद्दापुर धर्म निवासी वृद्ध रामस्वरूप को रसूखदार परेशान कर रहे हैं। वृद्ध की गांव स्थित जमीन पर रसूखदार पिता पुत्रों ने पहले ही कब्जा कर लिया है। आए दिन वृद्ध को गालियां देते हुए हाथापाई करते हैं। रामस्वरूप ने बताया कि आरोपी उसे गांव छोड़ कर चले जाने की धमकी दे रहे हैं। वह किसी भी कीमत पर अपना गांव छोड़ कर नहीं जाएंगे। आरोपियों द्वारा दी जा रही धमकी से व्यथित होकर पीड़ित रामस्वरूप की ओर से थाने में तहरीर दी गई। रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें