फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान की जमीन पर किया कब्जा, जान से मारने की दी धमकी

Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव रोहिला में जमीन के विवाद पर आरोपियों ने किसान को गालियां दीं। पैमाइश के तीन दिन बाद ही जमीन पर दोबारा से कब्जा कर लिया। विरोध पर जान की धमकी दी है। पुलिस ने उक्त मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। एलाऊ क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी अमित कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को राजस्व टीम ने गांव आकर उनकी जमीन की पैमाइश की थी। उन्हें कब्जा दिलाया गया था। पैमाइश के तीन दिन बाद ही परिवार के घनश्याम, जयपाल, गंगाश्री, सुनीता, एकता, आशीष और दुष्यंत ने दोबारा से जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें