फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेजाब डाल देंगे, जान से मार देंगे...विवाहिता को मिल रही धमकी, ससुराल वाले बने दुश्मन

Mon, 02 Feb 2026 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पति से भरण-पोषण के लिए कानूनी जंग लड़ रही विवाहिता को तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा में महिला ने ससुराल पक्ष के दो युवकों पर पुराने मामले में समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दीवानी में तारीख के दौरान आरोपियों ने मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजे और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।
विज्ञापन


दयालबाग निवासी महिला की शिकायत पर मुरैना के राहुल वर्मा और दीपक वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के अनुसार 18 दिसंबर को वह अपने भरण-पोषण से जुड़े प्रकरण की तारीख पर दीवानी न्यायालय गई थी। दोपहर में गेट के बाहर आरोपियों ने रोककर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इन्कार पर जान से मारने, तेजाब फेंकने, बदनाम करने की धमकी दी।

पीड़िता का कहना है कि घटना से जुड़े फोटो, डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराने और थाने के कई चक्कर लगाने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें