फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नर्सिग सीख रही युवती का बनाया अश्लील वीडियो

Wed, 24 Jul 2024 05:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र की एक बस्ती की नर्सिंग कोर्स सीख रही युवती का हॉस्पिटल में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।युवती नर्सिंग कोर्स की जानकारी के लिए लाइफ लाइन हॉस्पिटल जाती थी। वहां उसकी गर्दन पर खुजली का पाउडर डाल दिया। जब खुजली महसूस होने पर वह लेबर रूम में कपड़े बदल रही थी तभी मनीष, संजय पंडित व शाहरुख ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैक मेल किया जाने लगा। जिससे वह परेशान रहने लगी। उसने हॉस्पिटल जाना बंद कर दिया। उसकी मां ने 19 जुलाई को जब उससे बातचीत की तो उसने मामले की जानकारी दी। आरोपी उसे आए दिन मोबाइल पर धमकी देने लगे। उसकी मां ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें