फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साइकिल से स्कूल जाते समय छात्रा की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। ग्राम रुस्तमपुर के निकट एक छात्रा की स्कूल आते समय साइकिल से गिरकर मौत हो गई। छात्रा को रात को उल्टी की भी शिकायत हो गई थी। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। रुस्तमपुर निवासी मोहिनी (15) पुत्री वीरेंद्र पटियाली के राजकीय इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। सोमवार को रात के समय उमस भरी गर्मी के चलते उसको उल्टी की शिकायत हो गई। इसके बाद परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। दवा लेने के बाद उसकी हालत में सुधार आ गया। वह मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे अपने घर से स्कूल पढ़ने के लिए साइकिल से आ रही थी। वह अपने गांव से निकली ही थी कि अचानक उसको चक्कर आ गए और वह जमीन पर गिर पड़ी। जब ग्रामीणों ने छात्रा को सड़क पर गिरते देख तो वे उसके पास पहुंच गए। छात्रा को एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की सूचना उसके परिजन को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें