फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवविवाहिता की इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किए अश्लील फोटो

Wed, 29 Apr 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की इंस्टाग्राम आईडी पर मनचले ने अश्लील फोटो टैग करना शुरू कर दिया। पति को कॉल कर गलत बातें बताकर बदनाम करता है। पीड़िता की शिकायत पर थाना जगदीशपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि एक माह पूर्व उसकी शादी भरतपुर निवासी युवक से हुई है। कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बयारा गांव निवासी अविनाश सिसौदिया अपनी इंस्टाग्राम आईडी से उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील वीडियो और फोटो टैग कर रहा है। पति को वॉट्सएप कॉल कर उनके बारे में झूठी बातें बता रहा है। युवक को परिवार की एक अन्य महिला जानती है। उसकी हरकत से परिवार टूटने के कगार पर है। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच के बाद आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें