कुसमरा। नगर के एक मोहल्ला में अपनी ननिहाल आई किशोरी को मोहल्ले के एक लड़के ने सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज किए। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार सहित कुसमरा एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
उसकी पुत्री के इंस्टाग्राम एकाउंट पर मोहल्ले के एक नामजद ने अश्लील मैसेज किए। जब वह अपने साले के साथ आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी युवक ने अपने भाई व मां के साथ मिलकर उन लोगों पर हमला कर दिया और मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी अपनी एक रिश्तेदार किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज नीलकमल गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर आईं हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।