आरोपी फोन कर नाबालिग लड़की को घर से ले जाने की धमकी दे रहा है। परिवार को जान से मारने की बात कह रहा है। परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दरगाह पर मुलाकात के बाद फिरोजाबाद के युवक ने नाबालिग को जाल में फंसा लिया। परिजन ने रिश्ता तय कर बालिग होने तक निकाह रोक दिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियोकॉल के दौरान अश्लील रिकार्डिंग कर ली। पूरे परिवार को ब्लैकमेल करने लगा। परिजन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन
जगदीशपुरा निवासी महिला ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को वह झाड़-फूंक के लिए अबुल उलाह दरगाह ले जाती थीं। वहीं बेटी की मुलाकात फिरोजाबाद के बबलू से हो गई। बातचीत होने पर उन्होंने मंगनी कर दी और बालिग होने पर निकाह के लिए कह दिया। इस दौरान उनकी गैरमौजूदगी में बेटी को घर से ले गया। बेटी को आपत्तिजनक अवस्था में कर दिया। इस दौरान अपने अन्य दोस्तों को वीडियो काल कर दी। वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। निकाह के लिए दबाव बनाया।
तीन दिन पूर्व उनके मोबाइल पर वीडियो भेजा तो उन्हें जानकारी हुई। आरोपी फोन कर बेटी को घर से ले जाने की धमकी दे रहा है। परिवार को जान से मारने की बात कह रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। मामले में एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी और घटनाक्रम फिरोजाबाद का है। प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना फिरोजाबाद ट्रांसफर की जाएगी।