फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड पर थी युवती और ऐसी हरकत: होटल के कमरे में घिनौना काम, आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल; दो गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 12:57 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मंटोला क्षेत्र के एक होटल का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया। वीडियो में दिख रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि युवती ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र के एक होटल में महिला और तीन युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार को अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज की। दो युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस पीड़िता तक पहुंच भी गई लेकिन उसने प्राथमिकी दर्ज कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक महिला बेहाेशी की हालत में अर्धनग्न नजर आ रही थी। उसके पास ही बेड पर एक युवक बैठा था। एक अन्य युवक पास ही खड़ा था। तीसरा साथी वीडियो बना रहा था। वीडियो में दिख रहे युवक थाना मंटोला क्षेत्र के बताए जा रहे थे। उनका दरेसी पर काम था।

 

क्षेत्र में युवती को बहाने से होटल में लाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाने की चर्चा थी। एक्स आईडी से वीडियो को पोस्ट कर पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद थाना मंटोला पुलिस ने जांच शुरू की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वीडियो में दिख रहे दोनों आरोपियों सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पीड़ित युवती की जानकारी मिली। आरोपियों में नाला महावीर निवासी फैजान और उसका साथी ढोलीखार निवासी शाहिद उर्फ समीर उर्फ काले है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

होटल संचालक को बुलाया
दरेसी स्थित जिस होटल के कमरे का वीडियो बताया गया था। उसके कर्मचारियों से पुलिस ने पूछताछ की है। युवती और उसके साथ दिख रहे युवकों की होटल में एंट्री दर्ज नहीं मिली है। पुलिस ने संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया है।

 
विज्ञापन

चार दिन पुराना है वीडियो
वायरल वीडियो चार दिन पुराना बताया गया। वीडियो में युवती का चेहरा दिख रहा था। क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपियों की क्षेत्र में छवि ठीक नहीं है। रात के समय महिला को बहाने से लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें