आगरा में आरपीएफ के एक दरोगा ने अपनी पत्नी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मेरठ निवासी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फेसबुक पर पत्नी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए आरपीएफ के एक दरोगा ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप लगाया है कि मेरठ निवासी द्वारिकाधीश उर्फ डीडी गौतम ने 20 अप्रैल को अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट साझा की। इसमें उनकी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पोस्ट को कई लोगों ने देखा। इससे उनकी और पत्नी की सामाजिक छवि खराब हुई। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
भाई और भतीजों ने पुराने मामले में की पिटाई
लोहामंडी क्षेत्र में पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए एक परिवार पर हमला किया गया। मोतीकुंज, बिल्लोचपुरा निवासी राकेश कुमार वर्मा ने ताऊ के बेटे संजय वर्मा, मयंक, ऋषभ और जीजा विनय वर्मा पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। राकेश ने बताया कि 22 नवंबर की रात करीब आठ बजे आरोपी घर में घुसे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने बेटों आशीष और अनंत को गिराकर लात-घूंसों से पीटा। विरोध करने पर उन्हें और उनके 80 वर्षीय पिता से भी अभद्रता की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। हमले में तीनों घायल हो गए। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।