फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को दिलाई शपथ

Fri, 26 Jan 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फोर स्योर-वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम.. राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम रही। मतदाता दिवस पर समस्त कार्यालयों, स्कूल, कालेजों एवं शैक्षिक संस्थाओं में मतदाता शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित रूद्राक्ष सभागार में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये निर्भीक होकर धर्म वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें