फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नर्सरी संचालक की फंदे पर लटकी मिली लाश...गृहक्लेश में दी जान, दो साल पहले हुई थी शादी

Sat, 01 Nov 2025 10:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गृहक्लेश से तंग आकर नर्सरी संचालक ने जान दे दी। युवक की दो साल पहले शादी हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एक मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में नर्सरी संचालक ने घर पर फंदे से लटकर जान दे दी। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नामनेर निवासी मोहित (22) ईदगाह रोड पर पिता हीरालाल के साथ नर्सरी चलाते थे। उनके चचेरे भाई रोहित ने बताया कि मोहित की पत्नी के साथ अनबन हो गई थी। उनकी पत्नी दिवाली पर मायके जाने के बाद घर नहीं लौटीं। वह बुलाने गए तो पत्नी के भाई से कहासुनी हो गई। उसके बाद कई दिन से गुमसुम से थे। शुक्रवार रात घर पर मोहित अंदर कमरे में सो रहे थे। उनके माता पिता बाहर के कमरे में थे। 

शनिवार सुबह करीब चार बजे मां मोहित के कमरे में पंखा बंद करने के लिए गई। उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा और चीख निकली गई। इतने में अन्य परिजन आ गए। उसे नामनेर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोहित की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उनके पास एक बेटी है। थाना प्रभारी रकाबगंज ने बताया कि गृहक्लेश में फंदे पर लटक कर जान देने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें