भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से ट्रेनों से जम्मू जाने वालों की संख्या कम हुई है। 3 दिन में 500 से ज्यादा टिकट निरस्त कराए हैं। ज्यादातर यात्री गर्मी की छुटि्टयों में यहां जाने वाले थे। अब उत्तराखंड और दक्षिण भारत का रुख कर रहे हैं। वहीं जम्मू से आगरा आने वाली ट्रेनों में बमुश्किल जगह मिल रही है।