एक दिन पहले आने से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
दिल्ली में शनिवार को प्रदर्शन को देखते हुए अधिकांश विदेशी पर्यटक एक दिन पहले ही आ गए थे। ताजमहल पर इसका असर नजर भी आया। बीते शनिवार को ताजमहल पर 2200 विदेशी पर्यटक आए थे, जिनमें सार्क देशों के 252 और बिम्सटेक के छह शामिल थे। वहीं इस शनिवार को इनकी संख्या 2,885 रही। इसमें 269 सार्क और 11 बिम्सटेक देशों के रहे। टूर ऑपरेटरों की सलाह पर विदेशी पर्यटकों ने एक दिन पहले ही दिल्ली छोड़कर आगरा आने का फैसला लिया।
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन के कारण पर्यटन सीजन पर बुरा असर पड़ेगा। लोग सुकून की चाहत में आते हैं लेकिन सोशल मीडिया, खबरों में प्रदर्शन, अशांति की तस्वीरें देखते हैं तो ट्रिप निरस्त कर देते हैं। अगले तीन महीने पर्यटन के लिए खराब रह सकते हैं।
-सुनील सी गुप्ता, चेयरमैन, आईटो, नॉर्दन रीजन
जेन जी के प्रदर्शन पूरी दुनिया में जिस तरह हुए हैं वैसे भारत में होने की खबरों से नकारात्मक असर पड़ रहा है। इस पूरे साल ताज पर ही सैलानियों की संख्या कम हुई है। ट्रेन निरस्त करने, बसें बंद करने से लोगों में चिंता है, इसलिए पूरे अक्तूबर-नवंबर इसका बुरा असर नजर आएगा।
-राजीव सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड
|
तारीख
|
भारतीय पर्यटक
|
विदेशी पर्यटक
|
कुल पर्यटक
|
|
3 अक्तूबर
|
36,392
|
2,000
|
38,592
|
|
10 अक्तूबर
|
22,312
|
2,885
|
25,197
|