बरेली में एक लाख से ज्यादा, जबकि ग्वालियर में 1.38 लाख हवाई यात्री सफर कर रहे हैं। प्रयागराज में आगरा से चार गुना ज्यादा और गोरखपुर में पांच गुना ज्यादा हवाई यात्री पहुंच रहे हैं, जबकि ताजमहल के शहर में इन शहरों से ज्यादा पर्यटक आ रहे हैं। विदेशी पर्यटकों के लिहाज से आगरा इन सभी शहरों के कुल पर्यटकों की संख्या से भी ज्यादा है, लेकिन आगरा इन शहरों से काफी पीछे है।
रफ्तार पकड़ी, पर दूसरों से पीछे है आगरा
| एयरपोर्ट |
2021 वर्ष |
2022 वर्ष |
| आगरा |
43,894 |
85,575 |
| बरेली |
51,957 |
1,02,193 |
| ग्वालियर |
98,635 |
1,38,186 |
| प्रयागराज |
2,66,115 |
3,78,732 |
| गोरखपुर |
3,95,250 |
4,70,797 |
एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर एए अंसारी ने बताया कि कभी भी उड़ान बंद होने और फिर शुरू होने से लोगों को पहले भरोसा नहीं था पर अब लगातार संचालन से टूर ऑपरेटर और यात्री विमान सेवाओं का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ और शहरों के लिए फ्लाइट शुरू हो जाए तो कनेक्टिविटी के साथ यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित उछाल आ सकेगा।