फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल खुलते ही जाली प्रमाणपत्र से लेकर... आधार कार्ड तक बनवाने वालों की तादात बढ़ी, हर दिन आ रहे नए मामले

Wed, 17 Apr 2024 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

संजय प्लेस स्थित आधार कार्ड सेंटर पर प्रतिदिन चार से पांच मामले पहुंच रहे हैं। जालसाज 500 से 1000 रुपये में जालसाज वेबसाइट से जाली जन्म-प्रमाण पत्र बनाकर दे रहे हैं। 
विज्ञापन
आधार कार्ड (aadhaar card) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 अप्रैल से स्कूलों का नया सत्र शुरू हो चुका है। स्कूल में एडमिशन की मारामारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में बच्चों के एडमिशन से पहले आधार कार्ड बनवाना भी जरूरी हो गया है। यूपी के आगरा में इसके लिए परिजन हर तरीके की तिगड़म अपना रहे हैं। संजय प्लेस स्थित आधार कार्ड सेंटर पर प्रतिदिन चार से पांच जाली प्रमाण-पत्र लेकर परिजन बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन


विशिष्ट पहचान आधार कार्ड एक पहचान पत्र की भांति ही आपके काम का है। आधार कार्ड से ही आप कोई और कागज बनवा सकते हैं। ऐसे में बच्चों के एडमिशन के लिए आज के समय में जन्म प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड बेहद ही जरूरी हो गया है। 

कम समय में जल्दी एडमिशन के चक्कर में जल्दी जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए परिजन जालसाजों के चक्रव्यूह में फंस जा रहे हैं। मात्र 500 से 1000 रुपये में जाली प्रमाण-पत्र जालसाज बनाकर कर दे रहे हैं। इस बात का खुलासा आधार कार्ड सेंटर पर कागजों की जांच के दौरान हो रहा है।
विज्ञापन


आधार सेंटर प्रभारी ने बताया कि जन्म प्रमाण-पत्र की अधिकृत वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट का इस्तेमाल जालसाज कर रहे हैं। बीच में इनकी संख्या कम हुई थी, लेकिन एक बार फिर यह संख्या बढ़ने लगी है।

सरकारी अधिकृत वेबसाइट (https://crsorgi.gov.in/web/index), जालसाजों के द्वारा बनाई वेबसाइट ( https://crsorgi.gov.in.web.index),(http://crsorgi.gov.in.viaw.in), (http://crsorgi.gov.in.web/index) आदि। 

123 जाली वेबसाइट को करा चुकें बंद

कुछ समय पहले जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक और संयुक्त महारजिस्ट्रार ( सीआरएस) ने डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को 123 तरह की जालसाज वेबसाइट से फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वालो की लिस्ट दी थी, जिसके बाद 123 जालसाज वेबसाइट को बंद कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें