यूपी के एटा जिले में बेटियों की संख्या में लगातार हो रही गिरावट चिंता का विषय है। विगत साल जिले में लड़कियों की संख्या में खासी गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं काफी सख्ती के बाद भी जिले में भ्रूण हत्या पर रोक नहीं लग पा रही है और यह आंकड़ा इसे स्पष्ट करता है। अलीगंज ब्लॉक में बेटे बेटियों का सबसे अधिक अंतर देखने को मिला है।
बेटी बचाओ का नारा एक स्लोगन बनकर रह गया है। बेटी बचाने का प्रयास नहीं किए जा रहा है। इसका ही परिणाम है कि लगातार बेटियों की संख्या में गिरावट आ रही है।