एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
छेड़छाड़ के मामलों को कंट्रोल करने के लिए अब नई पहल शुरू की जाएगी। छात्राओं की सुविधा के लिए हर स्कूल में एंटी रोमियो स्क्वॉड के नंबर लिखे जाएंगे। एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि इसमें शिकायत करने वाली छात्राओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्राओं से मेहनत के साथ अच्छी शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया।
अमर उजाला अपराजिता के तहत मंगलवार को नौहझील के एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने छात्राओं को जिम्मेदार व सशक्त बनने के टिप्स दिए।
प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार ने छात्राओं को उनके अधिकार व कानूनी जानकारी दी। महिला कांस्टेबल उज्ज्वला व प्रिंस ने कहा कि छात्राएं अपने मन की बात अभिभावकों से जरूर शेयर करें। ऐसी सहेली भी न बनाएं, जो बातों को अपने घर बताने के लिए मना करती हों।