फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का विरोध, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Tue, 25 Sep 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में आए राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने विरोध किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला रोकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को सूरसदन चौराहा के पास एनएसयूआई के तमाम कार्यकर्ता एकत्र हुए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला आने से पहले कार्यकर्ता सड़क पर आकर नारेबाजी करने लगे। नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। 

मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध होता देख चौराहे पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए नारेबाजी करते एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने भी पब्लिक के सामने गाली गलौज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पहले से ही एनएसयूआई कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में होने कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। 18 सितंबर को खंदारी कैंपस में इन लोगों ने जमकर हंगामा किया था। उस वक्त भी पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों का खदेड़ा। 

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। वो विश्वविद्यालय का भगवाकरण करने में लगे हैं। कार्यकर्ताओं ने पालीवाल पार्क में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा लगाने का भी विरोध किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें