छात्र नेता से जेल मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को काले झंडे दिखाने के मामले में जेल भेजे गए एनएसयूआई नेता गौरव शर्मा को 20-20 हजार के दो जमानती और इनती ही धनराशि के निजी मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए गए। इस मामले में पांच और नेता जेल में हैं। शुक्रवार को मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने छात्र नेता से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें: शहीद बीएसएफ जवान ने गोली लगने के बाद भी जान पर खेलकर पूरी टीम को बचाया, शहादत पर परिवार को गर्व
बता दें कि आगरा में 85वां दीक्षांत समारोह था जिसमें भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.दिनेश शर्मा आए थे। इसी दौरान एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को 11 अक्तूबर को काले झंडे दिखाए थे। एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।
पुलिस ने सबसे पहले गौरव शर्मा की गिरफ्तारी की थी। कोर्ट ने जमानत के साथ शर्त लगाई है कि साक्ष्य से छेड़छाड़ न की जाए, न ही गवाहों को किसी भी स्तर से प्रभावित करने का प्रयास किया जाए।