फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति कार्यालय का घेराव, नारेबाजी व हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए एक घंटे तक धरना दिया। कुलपति को ज्ञापन देकर मांग न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवा ने बताया कि 24 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होंगी, लेकिन सैकड़ों छात्र अभी परीक्षा फार्म नहीं भर सके हैं, उनके लिए वेबसाइट खोली जाए। इन मांगों के लिए कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सोमवार को कुलपति मुख्य परीक्षा से वंचित रहे छात्रों की परीक्षा फार्म फार्म भरने के लिए ज्ञापन दिया है।
उन्होंने इसी सत्र में सभी की परीक्षा कराने का आश्वासन दिया है। कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, ललित त्यागी, अंकुश गौतम, आकाश चंद्रा, संदीप सिंह, लकी यादव, विकास कुमार निमेष, आदेश, पवन कुमार, नीरज प्रताप सिंह, लालू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें