एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद ने मंदिर निर्माण के लिए दिया अंशदान
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या प्रकरण में फैसले के बाद ताजनगरी ने सौहार्द की मिसाल कायम की है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए राम मंदिर निर्माण के लिए अंशदान दिया। उन्होंने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अरुण यादव को 1100 रुपये का चेक सौंपा।
बिलाल अहमद करीब 11 बजे अपने साथियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि उनका मकसद देश में भाईचारा कायम रखने का संदेश देना है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने, इसके लिए वह आगे आए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि फिलहाल ये चेक उनके पास ही रखा है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जब ट्रस्ट बनेगा, तब इसे ट्रस्ट में जमा कर दिया जाएगा।