फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एनएसजी कमांडो का दर्द...सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, कोर्ट में लगाई गुहार

Fri, 19 Sep 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में चार खंभा लंगड़े की चौकी के पास 4 मार्च 2025 को सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो की पत्नी की मौत हो गई थी। पीड़ित ने पुलिस पर पोस्टमार्टम न कराने और दबाव में कार्रवाई न करने का प्रार्थनापत्र लिखवाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में ट्रक चालक की लापरवाही के कारण पत्नी की माैत के बाद छह महीन से हरीपर्वत थाने के चक्कर लगा रहे हरियाणा में तैनात एनएसजी कमांडो ने कोर्ट में गुहार लगाई। पीड़ित ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर पुलिस पर पोस्टमार्टम न कराने और पत्नी के मामा को दबाव में लेकर कार्रवाई न करने का प्रार्थनापत्र लिखवाने का आरोप लगाया था। इसके बाद न्यायालय ने हरीपर्वत थानाध्यक्ष को केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

दर्ज केस के अनुसार थाना सिकंदरा क्षेत्र के श्रीजीपुरम निवासी एनएसजी कमांडो अजीत कुमार ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। बताया कि वह वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी कमांडो के पद पर) गृह मंत्रालय भारत सरकार, मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा में तैनात हैं। 4 मार्च 2025 को उनकी पत्नी नीमा देवी अपने मामा के लड़के ध्रुव के साथ अपनी छोटी बहन लक्ष्मी की शादी में शामिल होकर बाइक से लौट रहीं थीं।

 

रास्ते में चार खंभा लंगड़े की चौकी के पास दोपहर 11 बजे बाइक के आगे ट्रक लेकर जा रहे चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण बाइक ट्रक में पीछे से घुस गई। पत्नी व उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद भी पुलिस ने पत्नी के शव का न पोस्टमार्टम कराया न रिपोर्ट दर्ज की। आरोप लगाया कि पत्नी के मामा श्यामवीर सिंह को दबाव में लेकर ट्रक के खराब होने व उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का प्रार्थनापत्र लिखवाकर ले लिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें