फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगी रासुका, जेल में बंद है आरोपी

Wed, 26 Aug 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
अनुराग गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा जिले में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत अनुराग गोस्वामी पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दी है। अनुराग गोस्वामी द्वारा मुकदमा दर्ज होने के बाद वीडियो वायरल करके हाईवे थानाध्यक्ष को धमकाया गया था। इससे पूर्व उस पर महिला अधिवक्ता ने भी मुकदमा दर्ज कराया था। हाईवे थाना पुलिस ने उसे 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


19 जुलाई को थाना हाईवे क्षेत्र में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की एक सभा का आयोजन हुआ था। बिना अनुमति के लॉकडाउन के दौरान सभा होने पर हाईवे पुलिस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अपने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अनुराग गोस्वामी ने 22 जुलाई को एक धमकी भरा वीडियो वायरल किया। 


वीडियो में अनुराग ने हाईवे थानाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी के अलावा स्थानातंरण कराने की धमकी तक दी। इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने अनुराग गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इससे पूर्व महिला अधिवक्ता ने भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


हाइवे थाना पुलिस ने अनुराग गोस्वामी को 31 जुलाई को लखनऊ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनुराग गोस्वामी पर 24 अगस्त को जेल में रासुका तामील करा दी। हाईवे थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तामील तामील करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें