फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब घर बैठे जान सकेंगे मतदान का प्रतिशत

Mon, 06 May 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनाव में मतदान का रुझान अब एप पर नजर आएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने वोटर टर्नआउट रेशियो (वीटीआर) एप विकसित किया है। इस एप के माध्यम से किसी भी विधानसभा का मतदान प्रतिशत पता किया जा सकेगा। पीठासीन अधिकारी हर दो घंटे बाद एप पर मतदान की स्थिति को अपडेट करेंगे।
विज्ञापन

आयोग की ओर से एक ओर जहां प्रत्याशियों का विवरण जानने के लिए एप विकसित किया है, वहीं दूसरी ओर आयोग की ओर से मतदान का रुझान जानने के लिए भी एप विकसित किया है। आयोग ने दरअसल वीटीआर एप विकसित किया है। इस एप के माध्यम से लोग किसी भी मतदान केंद्र या फिर जिले का मतदान प्रतिशत जान सकेंगे।
इसके लिए चुनाव डयूटी में लगने वाले कर्मचारियों को सोमवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय इस एप को इंस्टाल कराया जाएगा। इसमें कितने वोट डाले गए और कितने नहीं, इसका पूरा विवरण मतदान केंद्र पर हर दो घंटे के भीतर होगा। एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट को और सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी को जोड़ेंगे। मतदान खत्म होने और पोलिंग पार्टी के वापस लौटने के बाद डेटा सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद अंतिम आंकड़ों को एप पर अपलोड कर दिया जाएगा। एप पर पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या भी अलग-अलग दिखाई जाएगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इस एप का आम लोग भी उपयोग कर सकते हैं। मतदान के दिन इस एप का इस्तेमाल किया जा सकेगा। प्ले स्टोर से यह एप डाउनलोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें