फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतार में लगी जिंदगी पर अब सर्दी का सितम

Fri, 02 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घने कोहरे के बावजूद आधी रात तक लाइन में लगे रहे लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैश के लिए बैंक और एटीएम की लंबी लाइनों में लगे लोगों पर अब कड़ाके की सर्दी का कहर टूट पड़ा है। 80 फीसदी एटीएम कैश न होने से बंद पड़े हैं। बाकी पर मारामारी है। सुबह के छह बजे हों या रात के बारह, हर वक्त लाइन लगी है। घने कोहरे के बावजूद शुक्रवार आधी रात तक जगह जगह एटीएम के बाहर लंबी कतारें नजर आई। 
विज्ञापन

लोगों का हाल बेहाल हो गया है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया है। कोहरा भी घना है। दृश्यता शून्य है। इसके बावजूद मजबूरी ऐसी है कि लोग दिन रात नहीं देख रहे। सिकंदरा में सचखंड हास्पिटल के सामने एसबीआई के एटीएम पर रात दस बजे कैश आया। इसका पता चलते ही लाइन लग गई। 12 बजे तक लोग डटे रहे। लेकिन कैश खत्म हो गया। गुरुद्वारा गुरू का ताल में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम में रात 12 बजे कैश आने की सूचना पर 15-20 लोग पहुंच गए। एटीएम खुला था, लेकिन कैश नहीं था।
इससे पहले सुबह छह बजे संजय प्लेस स्थित एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और युनाइटेंड बैंक के एटीएम पर घने कोहरे के बीच भीड़ लग गई थी। उधर, सैलरी में बैंकों ने 24 हजार का भुगतान नहीं किया। किसी को चार तो किसी को छह हजार दिए। किसी ने दबाव बनाया, तो उसे अधिकतम दस हजार रुपये दिए गए।  लीड बैंक (केनरा बैंक) के मैनेजर पंकज सक्सेना ने बताया कि शनिवार को आरबीआई से और कैश मिल जाएगा, इसके बाद कैश की किल्लत से काफी हद तक छुटकारा मिलने की संभावना है। सोमवार से मांग के मुताबिक 25 फीसदी तक नगदी का बैंकों में मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

 आ गया पांच सौ का नया नोट 
लंबे इंतजार केबाद पांच सौ का नया नोट शहर में पहुंच गया। शहर के कुछ एटीएम से यह नोट मिला। कई बैंक शाखों में भी 500 का नोट पहुंच गया है। 

पांच सौ रुपये के नए नोट आए 
काफी इंतजार के बाद शुक्रवार को कुछ बैंकों में 500 रुपये का नया नोट आ गया। एमजी रोड स्थित कई बैंक शाखाओं से नगदी निकालने पहुंचे लोगों के हाथ में 500 रुपये का नया नोट आया। बता दें, शुरुआती दौर में 500 के नए नोट की छपाई में त्रुटियां पाए जाने के बाद रिजर्व बैंक ने 500 रुपये का नया नोट कई जिलों में नहीं भेजा था। आगरा में भी 500 रुपये का नया नोट नहीं आने के कारण नगदी का संकट गहरा गया था। बैंक अधिकारियों का मानना है कि सोमवार को रिजर्व बैंक से आने वाले कैश में काफी संख्या में 500 रुपये का नोट और आ सकते हैं। इस नोट के आने के बाद से नगदी की समस्या से बहुत हद तक छुटकारा मिल सकता है। 

कुल एटीएम            639
नगदी मिली               35
नगदी की जरूरत        130 करोड़ प्रतिदिन  
नगदी मिल रही            8 करोड़ रुपये 
कहां मिली नगदी     40 बैंक शाखाओं में मिल सका कैश

पेट्रोल पंपों पर देर शाम तक लगी रहीं लाइनें
आगरा। पांच सौ रुपये का नोट पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार की रात 12 बजे तक ही स्वीकार्य होने की घोषणा के बाद सुबह से लेकर देर शाम तक पंपों पर लोगों की खासी भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पूरे पैसे का ईंधन डलवाने को बाध्य किया। इसके कारण लोगों ने स्वैप मशीन का इस्तेमाल भी किया। पांच सौ रुपये के नोट से तेल डलवाने के लिए सुबह सात बजे से ही पंपों पर वाहनों की लाइनें लगना शुरू हो गईं। लोग देर शाम तक तेल डलवाने के लिए पंपों पर लाइन में लगे रहे। पेट्रोल पंप संचालक उपेंद्र सिंह ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने आखिरी दिन पांच सौ रुपये के पुराने नोटों से ही तेल डलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें