कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप विश्व विद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का शेड्यूल जारी कर दिया है। एक जुलाई से महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रवेश के लिए होने वाले वेब पंजीकरण के लिए 30 जून तक का समय बढ़ा दिया है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्व विद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए 15 जून तक वेव रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन इस तिथि को बढ़ाकर अब 30 जून तक कर दिया गया है, इससे कोई भी छात्र वेब पंजीकरण के बिना प्रवेश से वंचित न रह सके। जिले में एक शासकीय, तीन सहायता प्राप्त एवं 31 वित्त विहीन विद्यालय संचालित हैं। यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड से इंटर में लगभग 15 हजार छात्र छात्राओं ने इंटर की परीक्षा पास की है। ये छात्र-छात्राएं वेब पंजीकरण के बाद एक जुलाई से 15 जुलाई तक अपना प्रवेश ले सकेंगे। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में भी 15 जुलाई तक प्रवेश लिया जा सकेगा। इसके बाद 16 जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं 16 जुलाई से आरंभ हो जाएंगी।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्व विद्यालय ने वेब पंजीकरण के लिए 30 जून तक का समय दिया है। प्रवेश एवं कक्षाओं के आरंभ करने का शेड़्यूल जारी कर दिया है। डॉ. रानू शर्मा, प्राचार्य, श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय