फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब सुरक्षित होंगे बरौना के बाशिदों के आशियाने

Sun, 02 Apr 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। पिछले वर्ष गंगा के रौद्र रूप के निशाने पर आए बरौना गांव के अस्तित्व पर खतरा आ गया। किसानों की जमीनें कट गईं और नदी की पैनी धारा ने ग्रामीणों के आशियाने काटने शुरू कर दिए। सिंचाई विभाग ने जैसे तैसे गांव को कटने से बचाया। गंगा का रौद्र शांत हुआ तो लोगों को राहत मिली, लेकिन अब इस गांव को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने पूरी कार्य योजना तैयार कर काम शुरू किया है। गंगा के किनारे भी बांधे जाएंगे और धारा का रुख भी मोड़ा जाएगा। इसके लिए मौके पर कार्यदायी संस्था की टीमें पहुंच गई हैं। ट्रकों से सामान पहुंचने लगा है।
पिछले वर्ष जुलाई माह में कटान की आपदा बरौना गांव पर शुरू हुई। यहां गंगा की उफनती धारा लगातार गांव में कटान करती रही। किसानों की सैंकड़ों बीघा जमीन गंगा के कटान में कट गई। ग्रामीण इन बिगड़े हालातों में पलायन करने लगे। प्रशासन ने भी ग्रामीणों को अलर्ट दे दिया था, लेकिन इस अलर्ट के बीच प्रशासन और सिंचाई विभाग के अफसर और टीमें लगातार गंगा की धाराओं को नियंत्रित करने के लिए जूझते रहे। हजारों की संख्या में सैंड बैग लगाए गए। बल्ली पाइलिंग की गई, बंबू क्रेट भी लगाए गए। जैसे तैसे गांव की आबादी की ओर बढ़ रहे कटान को रोका। अब सात करोड़ रुपये की लागत से गांव बचाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। यह काम 31 मई तक पूरा होना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है। कार्यदायी संस्था लगातार ट्रकों से मौके पर सामान पहुंचा रही है। मड पंप से काम शुरू हो चुका है। जियो ट्यूब बैग भी ट्रकों से पहुंच गए हैं। जिन्हें लगाकर गंगा की धारा को रोका जाएगा।
विज्ञापन

लोगों की बात-
- बरौना गांव को बचाने के लिए जो पहल शुरू हुई है वह सराहनीय है। इससे अब बरौना के लोगों की मुसीबतें टल सकती हैं। सिंचाई विभाग समय से कार्य योजना पर अमल कर दे तो लोगों को राहत मिलेगी। बरौना के लोगों के सामने पिछले वर्ष काफी संकट रहा।- अब्दुल हफीज गांधी।
- सिंचाई विभाग गांव में कटान रोकने के लिए कार्य शुरू कर रहा है। लगातार ट्रकों से सामान आ रहा है। अब गांव बचने की उम्मीद जगी है। पिछली बार तो लोगों ने काफी मुसीबत झेली। यहां तक कि और स्थान पर लोगों ने घर मकान बनाने शुरू कर दिए।- अशोक शाक्य।
विज्ञापन

वर्जन-
- सात करोड़ रुपये की लागत से बरौना गांव को बचाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। यह कार्य 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा क्योंकि जून माह से गंगा में पानी बढऩे लगता है। पानी बढऩे से पहले ही यह कार्य पूर्ण किया जाएगा। जिससे फिर से कटान के हालात पैदा न हों।- अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें