फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब चींटी जनता पार्टी...क्रिकेटर दीपक चाहर का वीडियो वायरल

Sat, 01 Aug 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दीपक चाहर
विज्ञापन
आगरा। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और आगरा के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर एक बार फिर अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि मैदान पर किया गया एक मजाक है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दीपक खिलाड़ियों की लंबी कतार के साथ रनिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो पोस्ट कर इसे चींटी जनता पार्टी नाम दिया है। उनका यह देसी अंदाज फैंस को बहुत भा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में बड़ी संख्या में खिलाड़ी एक के पीछे एक दौड़ रहे हैं। दूर से देखने पर यह कतार बिल्कुल चींटियों की लंबी लाइन जैसी दिखाई देती है। कुछ सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं और दीपक के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग लंबे रनिंग सेशन और कठिन अभ्यास के बीच इस मजाक को माहौल सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास भी मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें