फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब पुलिसकर्मी भी ईवीएम से डाल सकेंगे वोट

Wed, 03 Apr 2024 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 1515 पुलिस कर्मी और 720 होमगार्ड भी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग ईवीएम के जरिए कर सकेंगे। इस बार वोट डालने के लिए आयोग की ओर से दो विकल्प दिए गए हैं। नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि वोट डालना सभी का अधिकार है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पुलिस कर्मी व होमगार्ड भी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आयोग से पुलिस व होमगार्ड कर्मियों को भी वोट डालने की व्यवस्था की गई है। पूर्व में चुनाव से पहले कर्मी पोस्टल वैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करते थे, लेकिन इस बार आयोग ने ईवीएम से वोट डालने की भी व्यवस्था की है।
पुलिस और होमगार्ड कर्मी इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। पोस्टल वैलेट से वोट डालने के लिए मतदान से पहले ही वोट डालने की व्यवस्था रहेगी, लेकिन जो पुलिस कर्मी ईवीएम से वोट डालना चाहते हैं इसे लिए उनको ईडीसी जारी करानी पड़ेगी। इसके बाद वे जिस बूथ पर ड्यूटी लगेगी वहां अपना वोट डाल सकेंगे। नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान रेडिया निरीक्षक सतपाल सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर पूनम शर्मा, 112 प्रभारी राजेश यादव, ढोलना थाना चुनाव सेल से प्रवेंद्र, सोरों थाना चुनाव सेल से प्रेमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें