फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस और अभियोजन अधिकारी होंगे पुरस्कृत

Sun, 05 Jan 2025 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चंदन हत्याकांड में एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने 28 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले के विवेचक और विवेचना से जुड़े पुलिस अधिकारियों व अभियोजन अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत न्यायालयों में सशक्त व प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। चंदन हत्याकांड का मामला भी कासगंज पुलिस के द्वारा महत्वपूर्ण अभियोगों में चिह्नित किया गया। पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए समय से गवाही कराईं और दोषियों को सजा मिली। एसपी ने कहा कि न्यायालय के द्वारा भी पैरवी की प्रशंसा की गई है।उन्होंने कहा कि इस अभियोग के विवेचक, विवेचना से जुड़े पुलिस अधिकारियों व अभियोजन अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कासगंज पुलिस की कार्रवाई व अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य कार्रवाई करने वाले दोषियों को सजा दिलाए जाने पर आमजन के द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई व आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें