फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब केसरिया रंग से होली खेलेंगे पूर्व सांसद देवेंद्र

Sun, 17 Mar 2024 09:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगामी लोकसभा चुनाव के एलान के बाद सपा के मुखिया अखिलेश यादव व उनके परिवार के करीबी रहे एवं एटा कासगंज जिले की राजनीति के दिग्गज नेता पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने सपा का दामन छोड़क भाजपा का दामन थाम लिया है। अब वह इस बार की होली हरे और लाल रंग से नहीं बल्कि केसरिया रंग से खेलेंगे। पूर्व सांसद के भाजपा में आने के साथ ही राजनैतिक चर्चाएं तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन

रविवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई और बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एटा के भाजपा सांसद राजवीर सिंह व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। पूर्व सांसद के भाजपा में शामिल होने से पहले कई जिले के नेता अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जिले में जोड़ तोड़ की राजनीति लगातार बनी हुई है। पूर्व सांसद के भाजपा में आने की चर्चाएं तो कई दिनों से चल रहीं थीं, लेकिन इन चर्चाओं पर कम ही लोग भरोसा कर रहे थे क्योंकि वह सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार के बेहद करीबी रहे हैं, लेकिन रविवार को भाजपा में उनके शामिल होने के बाद राजनैतिक गलियारों में लोग चौंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें