फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब हर घर में मिलेगा 24 घंटे जल

Sat, 11 May 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर में अब हर घर को 24 घंटे जल मिलेगा। इसके लिए जल निगम द्वारा अमृत योजना के द्वितीय चरण में प्रथम चरण में शेष रहे कार्यों को गति दी जाएगी। इसके लिए 22.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहर में सात नए नलकूप लगाए जाएंगे। 29 किलोमीटर लंबी पानी की पाइप लाइन डाली जाएगी। नगर क्षेत्र में अमृत योजना के तहत करीब दो वर्ष पूर्व पांच जोन में विभिन्न कार्य हुए हैं। जल निगम ने प्रथम चरण में 68 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई। चार ओवरहेड टैंक स्थापित कराए। योजना में शहर में 13 नए नलकूप भी बनवाए गए। कार्य समाप्ति के बाद जल निगम ने यह नगर पालिका को हस्तांतरण भी कर दिया। इसके बाद अब जल निगम द्वारा अमृत योजना द्वितीय चरण शुरू कराया जाएगा। इस चरण में 22.15 करोड़ रुपये की धनराशि से कार्य कराए जाएंगे। इनमें नगर क्षेत्र में 29 किलोमीटर की पानी की पाइप लाइन शहर में बिछाई जाएगी। साथ ही सात नए नलकूप स्थापित होंगे। शहर के लक्ष्मीगंज सूत की मंडी, प्रभुपार्क, नदरई गेट, माधो पुरी, स्टेट बैंक कॉलोनी, पीरछल्ला, दुर्गा कॉलोनी, पुरानी चक्की, गली बाबूराम, गली चपाती, मोहल्ला हुल्का सहित अन्य क्षेत्रों में भी कार्य होगा। द्वितीय चरण में जल निगम का उद्देश्य हर घर जल 24 घंटे पहुंचाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें